छत्तीसगढ़

2. आज राजधानी में हुंकार भरेगी भाजपा, रोड शो में शामिल होंगे 3 केंद्रीय राज्य मंत्री, 80 से ज्यादा जगहों पर होगा यात्रा का स्वागत

रायपुर :   छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आते ही चुनावी सरगर्मी तेज होती दिखाई दे रही है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा और कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी है। सत्ता में काबिज कांग्रेस एक बार फिर से अपनी सरकार बनाने के लिए अपनी ताकत झोंक रही है। वहीं भाजपा पांच साल के सूखे को ख़त्म करके फिर से सत्ता पर काबिज होने का प्रयास कर रही है। इसके लिए भाजपा पूरे प्रदेश में परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। बीजेपी प्रदेश के 87 विधानसभा क्षेत्रों में परिवर्तन यात्रा निकालकर आम जनता के बीच जा रही है।

राजधानी पहुंचेगी भाजपा की परिवर्तन यात्रा

इसी कड़ी में भाजपा की परिवर्तन यात्रा आज राजधानी रायपुर पहुंचेगी। इस दौरान राजधानी की चारो विधानसभा में भाजपा रोड शो करेगी। भाजपा के इस रोड शो में केंद्रीय राज्य मंत्री देवू सिंह चौहान, राज्य मंत्री ए.नारायण स्वामी, डॉ.भागवत कराड शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे बंजारी माता मंदिर रायपुर ग्रामीण से भाजपा की परिवर्तन यात्रा रोड शो की शुरुआत होगी।

राजधानी में शक्ति प्रदर्शन करेगी भाजपा

इस दौरान भाजपा की परिवर्तन यात्रा का 80 से ज्यादा जगहों पर स्वागत किया जाएगा। दावा किया जा रहा है, राजधानी में परिवर्तन यात्रा के साथ ही चुनाव से पहले बड़ा शक्ति प्रदर्शन करेगी। भाजपा की परिवर्तन यात्रा खमतराई बाजार, गुढ़ियारी पड़ाव, आमापारा, डगनिया लाखेनगर चौक, कोतवाली, पचपेड़ी नाका, कटोरा तालाब चौक, श्याम नग, अशोक टावर, लोधी पारा चौक, पीली बिल्डिंग, फाफाडीह चौक होते हुए, जय स्तंभ चौक में समाप्त होगी। भाजपा की परिवर्तन यात्रा में भापा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button