छत्तीसगढ़

2. कांवड़ यात्रा में शामिल हुए सीएम भूपेश बघेल, श्रद्धालुओं का उमड़ा हुजूम

रायपुर।  सावन के पवित्र महीने में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित मारूति मंगलम परिसर में आयोजित भव्य कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने यात्रा के शुभारंभ में मंत्रोच्चार और विधि-विधान से कांवड़ पूजा की, इसके बाद भगवान शिव का आशीर्वाद लेकर कांवड़ यात्रा शुरू की गई। मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रा की अगुवाई कर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूजा अर्चना के बाद कुछ दूर कांवड़ लेकर पैदल यात्रा करते भी नजर आए। कांवड़ यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष भक्तजन भजन की धुन पर थिरकते रहे तथा कांवड़ लेकर शामिल हुए। इस कांवड़ यात्रा का आयोजन रायपुरा महादेव घाट हटकेश्वर मंदिर तक किया गया था। इस कावड़ यात्रा में गुढ़ियारी, दीनदयाल नगर, रायपुरा, सुंदर नगर, डगनिया जैसे इलाकों से 500 से अधिक कावड़िए रायपुरा के महादेव घाट हाटकेश्वर धाम के लिए रवाना हुए।

 

Related Articles

Back to top button