6. नमक की तरह दिखने वाली इस चीज का कहीं आप भी तो नहीं करते अधिक सेवन? बढ़ जाएगा रक्तचाप, वजन, जानें 5 बड़े नुकसान

क्या आपने कभी अजीनोमोटो ( (Ajinomoto) का नाम सुना है? दरअसल, ये सफेद रंग का नमक की तरह दिखने वाला एक पदार्थ है, जिसका इस्तेमाल ज्यादातर चायनीज खानों जैसे सूप, नूडल्स, सॉस, फ्राइड राइस, कैन्ड वेजिटेबल्स, मंचुरियन, फास्ट फूड, प्रोसेस्ड फूड आदि में किया जाता है. इस फूड में डालें तो इसका स्वाद बढ़ता है. इसमें कोई खुशबू, गंध नहीं होती और ये सफेद रंग का क्रिस्टल की तरह दिखता है. इसमें एक तिहाई सोडियम भी होता है. इसे मोनोसोडियम ग्लूटामेट भी कहते हैं. वैसे तो इसमें कोई स्वाद नहीं होता है, लेकिन ये खाने की चीजों का स्वाद बढ़ा देता है. हालांकि, जिस तरह से किसी भी चीज के फायदे होते हैं, ठीक उसी तरह से अधिक सेवन से नुकसान भी होते हैं. अजीनोमोटो के अधिक इस्तेमाल से भी शरीर को कई नुकसान हो सकते हैं.
क्या है अजीनोमोटो?
यह मुख्य रूप से एक तरह का केमिकल है. अजीनोमोटो को मोनोसोडियम ग्लूटामेट (Monosodium glutamate) भी कहते हैं. ये प्रोटीन अमीनो एसिड का हिस्सा है. चूंकि, अजीनोमोटो को बनाने के लिए ये सबसे अधिक इस्तेमाल होता है, इसलिए इसे मोनोसोडियम ग्लूटामेट भी कहा जाता है. मायोक्लिनिक डॉट ओआरजी में छपी एक खबर के अनुसार, अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने मोनोसोडियम ग्लूटामेट को एक खाद्य सामग्री के रूप में वर्गीकृत किया है, जिसे आम तौर पर सुरक्षित माना जाता है, लेकिन इसके उपयोग पर अभी भी बहस चल रही है. वर्षों से इसका इस्तेमाल फूड एडिटिव के रूप में किया जा रहा है. हालांकि, इसके अधिक इस्तेमाल से शरीर को कुछ नुकसान भी होते हैं, जिसमें कई तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं. जरूर नहीं की यहां बताए गए लक्षण हर किसी को नजर आएं.
अजीनोमोटो के अधिक इस्तेमाल के लक्षण
- चेहरे, गर्दन में सुन्नता, झुनझुनी या जलन
- सिरदर्द होना
- फ्लशिंग
- पसीना आना
- फेस टाइटनेस
- हार्टबीट का बढ़ना
- उल्टी महसूस करना
- बीमार महसूस करना
- सीन में दर्द
- कमजोरी आना
अजीनोमोटो के नुकसान
अजीनोमोटो का सेवन करना सेहत के लिए सही है, लेकिन यह तब नुकसानदायक हो सकता है, जब इसकी मात्रा अधिक हो और आप इसका सेवन लगातार करते हैं. मोनोसोडियम ग्लूटामेट के इस्तेमाल को लेकर वर्षों से विवाद का विषय रहा है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात इसके इस्तेमाल को लेकर ये है कि आप इसे किस मात्रा में इस्तेमाल करते हैं. मॉडरेट अमाउंट में कभी-कभार यूज करने से कोई नुकसान नहीं होता है.
1. यदि आप प्रतिदिन अजीनोमोटो का इस्तेमाल अपने खाद्य पदार्थ में करते हैं तो इससे आपके नवर्स सिस्टम को नुकसान पहुंच सकता है.
2. चूंकि अजीनोमोटो में सोडियम की मात्रा अधिक होती है, ऐसे में इसके अधिक सेवन से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है. जिन लोगों को पहले से ही उच्च रक्तचाप की समस्या है, उन्हें इसके सेवन से बचना चाहिए.
3. हाई ब्लड प्रेशर के कारण आपको कार्डियोवैस्कुलर संबंधित समस्याएं हो सकती हैं.
4. चूंकि, ये किसी भी फूड के स्वाद को और बेहतर बनाता है, उसमें फ्लेवर ऐड करता है, ऐसे में लोग अधिक खाते हैं, जिससे वजन बढ़ सकता है.
5. इसमें किसी भी तरह का कोई न्यूट्रिशन नहीं होता है, क्योंकि यह एक आर्टिफिशियल एडिटिव है, जो स्वाद और फ्लेवर को बढ़ाने का काम करता है.



