छत्तीसगढ़

1. ठगी करने का नया तरीका, नौकरी का लालच देकर फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमाया, किस्त-किस्त में ठगे 91 लाख रुपए

रायपुर।   रेलवे विभाग में नौकरी के नाम पर 91 लाख की ठगी करने वाले गिरोह में से एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक खैरागढ़-छुईखदान-गंडई निवासी प्रमोद कुमार मारकंडेय की मुलाकात की जुलाई 2022 में आशीष बंजारे उर्फ राहुल से मुलाकात हुई थी।

आशीष ने उसे रेलवे ग्रुप डी में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद उससे रेलवे के ग्रुप डी का भर्ती फॉर्म भरवाया। इसके बाद नौकरी लगवाने के एवज में अलग-अलग किस्तों में 7 लाख रुपए ले लिया। इसके बाद अपने साथी मनोज शर्मा के साथ प्रमोद का मेडिकल बिलासपुर के रेलवे हॉस्पिटल कराया। इसके बाद डीआरएम ऑफिस में रमजान खान से मिलवाया। उसने फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दिया।
इसके बाद खोड्री रेलवे फाटक में प्रमोद और उसके अन्य साथियों की तीन माह ट्रेनिंग भी करवा दिया। तीन माह तक पेमेंट नहीं मिलने पर प्रमोद और उसके  साथियों को शक हुआ। इसके बाद पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने आशीष के अलावा, इमरान कादरी उर्फ भैरव, मनोज शर्मा, एजाजुद्दीन खान ऊर्फ इज्जु और रमजान के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
आरोपियों ने रेलवे का बड़ा अधिकारी, पुलिस वाला आदि बताकर पीड़ितों को झांसा दिया। नौकरी के नाम पर प्रमोद से 7 लाख और उसके अन्य साथियों से कुल 91 लाख रुपए लेकर धोखाधड़ी किया। पुलिस ने आशीष को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी फरार है।

Related Articles

Back to top button