8. पहले पी शराब, फिर दोस्तों ने ही पीट-पीटकर मार डाला, फिर लाश के साथ किया ये सलूक

कोरबा : शराब के नशे में चार दोस्तों के बीच जमकर मारपीट हुई। तीन दोस्तों ने मिलकर एक पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में युवक को उसके घर पहुंचा दिया। मामले को दबाने सभी दोस्तों ने शराब पीकर एक्सीडेंट होना बताया। स्थिति गंभीर होने पर परिजन घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
घटना पाली थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि ग्राम चटवाभौना में रहने वाले नील कुमार ऊर्फ पप्पू, राजेंद्र कुमार मरावी और गोविंद राम यादव के अलावा एक नाबालिग आपस में दोस्त थे। शुक्रवार की रात चारों दोस्तों ने शराब पी। इस बीच गोविंद राम यादव ने मजाक-मजाक में तीन दोस्तों को अपशब्द कह दिया। इस पर तीनों दोस्त नाराज हो गए और उन्होंने गोविंद राम को जमीन पर लेटा दिया। उसकी लात-घुसों से पिटाई की। गोविंद राम बेहोश हो गया। तीनों को लगा की गोविंद राम ने अत्यधिक शराब पी लिया। इस कारण वह होश में नहीं है। तीनों युवकों ने गोविंद राम को उसके बाइक पर लेकर घर पहुंचे। परिवार को बताया कि गोविंद राम ने अत्यधिक शराब पी ली है।
दोस्तों ने परिवार को गोविंद को अस्पताल ले जाने की भी सलाह दी। देर रात परिजन गोविंद को लेकर पाली के सरकारी अस्पताल पहुंचे। परीक्षण कर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। गोविंद की पत्नी से पूछे जाने पर दोस्तों ने कहा कि शराब ज्यादा पी लिया था और उसे किसी वाहन ने ठोकर मार कर घायल कर दिया। पुलिस ने गोविंद की पत्नी अनिता यादव की सूचना पर तीनों युवकों को पकड़ लिया। उनसे पूछताछ की।
जांच के दौरान पता चला कि चटवाभौना में बिदर का त्योहार मनाया जा रहा था। इसमें शामिल होने के लिए दो दिसंबर की रात गोविंद यादव, नील कुमार, राजेंद्र मरावी व एक नाबालिग के साथ गए थे। रात्रि 10 बजे तक तीनों ने बिदर त्योहार में डांस किया। इसके बाद साथ में बैठकर जमकर शराब पी। फिर मारपीट की घटना को अंजाम दिया।
पुलिस ने नील कुमार, राजेंद्र मरावी और नाबालिग को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया। यहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया।



